Assembly Election Result Date: 3 दिसंबर को घोषित होंगे नतीजे, मतगणना स्थल पर किए गए ये पुख्ता इंतजाम, आम जनता को भी फॉलों करने होंगे ये नियम…

रायपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना की तारीख जैसे जैसे पास आ रही है। वैसे-वैसे नेताओं और उनके समर्थकों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। प्रत्याशी अपने मेहनत के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ईवीएम को भी कंट्रोल रूम में रखा जा चुका है। अब केवल परीक्षा के परिणाम का इंतजार हो रहा है, जो 3 दिसंबर को आएगा। इस दिन प्रदेश में नई सरकार चेहरा स्पष्ट हो जाएगा।
बता दें कि रायपुर में 3 दिसंबर को वोटों की गिनती की पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी जिलों में स्ट्रांग रूम में ईवीएम को रखा गया है, जिसकी सुरक्षा के लिए 1 हजार अर्द्धसैनिक बल और पुलिस की तैनाती की गई है। रायपुर के सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना होगी। सेजबहार में जिले की 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना होनी है।



