देश

बिंदी-गजरा लगाकर पहुंचीं तृषा कृष्णन, मंच से देखते ही मुस्कुरा उठे CM विजय! शपथ समारोह का VIDEO बना सबसे बड़ा चर्चा का विषय

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में सबकी नजरें एक चेहरे पर जाकर ठहर गईं

चेन्नई: तमिलनाडु में ‘विजय युग’ की शुरुआत के बीच शपथ ग्रहण समारोह का एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। अभिनेता से मुख्यमंत्री बने थलपति विजय जब मंच पर मौजूद थे, तभी उनकी खास मेहमान तृषा कृष्णन की एंट्री हुई और कुछ ही सेकंड में पूरा स्टेडियम उनकी ओर देखने लगा।

नीली सिल्क साड़ी, माथे पर छोटी सी बिंदी और बालों में गजरा लगाए तृषा कृष्णन जैसे ही समारोह में पहुंचीं, कैमरे लगातार उन्हीं पर टिक गए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है जब विजय की नजर तृषा पर पड़ी और उनके चेहरे पर अचानक मुस्कान आ गई। अब यही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस ऐतिहासिक मौके पर राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता और फिल्मी सितारे मौजूद रहे। हालांकि समारोह में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र तृषा कृष्णन रहीं, जिन्हें लंबे समय से विजय की ‘लेडी लक’ कहा जा रहा है।

तृषा कृष्णन समारोह में काफी पहले पहुंच गई थीं और स्टेडियम में मौजूद लोगों से घुलती-मिलती नजर आईं। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने विजय की मां और बहन से मुलाकात की और उन्हें गले भी लगाया। यह दृश्य भी सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

अपने ट्रेडिशनल लुक से तृषा ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने पाउडर ब्लू रंग की सिल्क साड़ी के साथ क्रीम ब्लाउज पहना था। डायमंड और रूबी का स्टेटमेंट चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप ने उनके लुक को और भी रॉयल बना दिया। इंटरनेट पर लोग लगातार कह रहे हैं कि “पूरे समारोह की लाइमलाइट तृषा ही ले गईं।”

शपथ ग्रहण में जाने से पहले तृषा ने मीडिया से कहा कि वह इस ऐतिहासिक पल को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनके साथ उनकी मां उमा कृष्णन भी मौजूद थीं। विजय की जीत के बाद से ही तृषा लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। चुनाव परिणाम वाले दिन वह मंदिर पहुंची थीं और बाद में विजय को बधाई देने उनके घर भी गई थीं।

राजनीतिक गलियारों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक अब सिर्फ एक ही चर्चा है—क्या तृषा कृष्णन सिर्फ विजय की करीबी दोस्त हैं या फिर इस रिश्ते के पीछे कोई और कहानी भी छिपी है? फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

तृषा के अलावा अभिनेत्री संगीता और गायक कृष समेत साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी समारोह में पहुंचे। वहीं विजय की पार्टी टीवीके ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ते हुए तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। अब हर किसी की नजर विजय सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है।

Related Articles

Back to top button