छत्तीसगढ़

Ayodhya Ram Mandir Bhandara: सीएम विष्णु देव साय ने अयोध्या के लिए रवाना किया 3000 क्विंटल चावल, 30 लाख से ज्यादा भक्तों को मिलेगा छत्तीसगढ़ी भात का स्वाद

रायपुर: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। देशभर के लोगों को 22 जनवरी 2024 का इंतजार है। क्योंकि इस दिन राम मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। इसी दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस विशाल भंडारे में भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से चावल का उपयोग किया जाना है। इसी मौके पर आज सीएम साय ने राजधानी रायपुर के राम मंदिर से 3000 टन से भरे 11 ट्रकों को रवाना किया है।

इस मौके पर सीएम साय ने आज व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंनें बेबीलॉन इंटरनेशनल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन रायपुर के आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 3000 टन से भरे 11 ट्रकों को अयोध्या के लिए हरी झंडी दिखाई।

आपको बता दें कि अबतक की सबसे बड़ी चावल की खेप है जो 1 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। भगवान राम के नलिहाल छत्तीसगढ़ से 3000 क्विंटल सुगंधित चावल भोग के लिए वहां (अयोध्या) पहुंचेंगे। जिसे 30 लाख से ज्यादा रामलला के भक्त ग्रहण करने वाले हैं। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री दयाल दास बघेल उपस्थित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button