देश

दिल्ली चुनाव से पहले ‘झाड़ू’ को बड़ा झटका: एक साथ 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, कहा- ‘AAP’ में अब ईमानदारी नजर नहीं आ रही

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इलेक्शन से ठीक पांच दिन पहले एक साथ 7 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। महरौली से विधायक नरेश यादव, जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि, त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित कुमार महरौलिया, कस्तूरबानगर से विधायक मदन लाल, पालम से विधायक भावना गौड़, आदर्श नगर सीट से पवन शर्मा और बिजवासन सीट से विधायक बीएस जून ने पार्टी छोड़ दी है। इसके साथ ही विधायकों ने AAP पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है। उन्होंने कहा कि अब आप में ईमानदारी नजर नहीं आ रही है।

Related Articles

Back to top button