देश

महाराष्ट्र में रक्षा मंत्रालय की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, ढह गई छत, 5 कर्मचारियों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Bhandara Ordnance Factory Blast: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र (Maharashtra) से निकलकर सामने आई है। महाराष्ट्र के भंडारा स्थित रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट होने की सूचना है। इसमें 5 कर्मचारियों की मौत हो गई है। साथ ही कई कर्मचारियों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना है। विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ है।

भंडारा के कलेक्टर संजय कोल्टे के मुताबिक ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री की छत ढह गई, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। हादसे के समय मौके पर 12 लोग थे, जिसमें से दो को बचाया गया है। रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक,यह विस्फोट शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे हुआ। कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। यह ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि लोहे के बड़े-बड़े टुकड़े दूर तक जा गिरे। ब्लास्ट के बाद काला धुआं आसमान में दूर तक उठता हुआ देखा गया। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। इसकी चपेट में कई लोगों के आने की आशंका है।लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है, जो लोगों को बचाने में मदद कर रही है।

हादसे के समय 14 कर्मचारी फैक्ट्री में थे मौजूद
धमाका शुक्रवार (24 जनवरी) की सुबह 10:30 से 10:45 के बीच हुई। इस समय फैक्ट्री में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे। अब तक की जानकारी के अनुसार, पांच लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं, चार से पांच लोगों को गंभीर जख्मी अवस्था में बाहर निकाला गया है। मौके पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के अधिकारियों के अलावा, फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।

क्या होती है ऑर्डिनेंस फैक्ट्री
भारतीय आयुध फैक्ट्री भारत की एक इंडस्ट्री है, जो रक्षा मंत्रालय के लिए काम करती है। यहां रक्षा में इस्तेमाल किया जाने वाला सामान बनता है। ऑर्डिनेंस विभाग का मुख्यालय कोलकाता में है।

Related Articles

Back to top button