छत्तीसगढ़

“बजट से पहले बड़ी राजनीतिक मुलाकात!”

वित्त मंत्री ओपी चौधरी और स्पीकर रमन सिंह की बंद कमरे में चर्चा, 2026-27 बजट सत्र को लेकर क्या बना खास प्लान?

रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में बजट से पहले हलचल तेज हो गई है। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस अहम मुलाकात को आगामी विधानसभा बजट सत्र 2026-27 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

मुलाकात के बाद स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी विधानसभा के बजट सत्र, आर्थिक हालात और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक और सकारात्मक संवाद हुआ।

23 फरवरी से शुरू हो सकता है बजट सत्र

सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च तक चलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 27 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया जा सकता है, जिस पर सियासी नजरें टिकी हुई हैं।

सीएम साय भी हुए एक्टिव, तैयारियों पर मंथन

बजट सत्र को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री स्पीकर हाउस पहुंचे और वहां करीब एक घंटे तक स्पीकर डॉ. रमन सिंह के साथ बंद कमरे में चर्चा की। इस दौरान विधानसभा सत्र की व्यवस्थाओं और सुचारू संचालन को लेकर मंथन हुआ।

गवर्नर के अभिभाषण से होगी शुरुआत

जानकारी के अनुसार, बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसके बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कराई जाएगी। सत्र को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है।

नोटिफिकेशन का इंतजार

विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा फिलहाल राज्य से बाहर हैं। उनके लौटने के बाद बजट सत्र को लेकर अधिसूचना जारी की जा सकती है, जिससे तारीखों पर अंतिम मुहर लगेगी।

बहरहाल, वित्त मंत्री और स्पीकर की यह मुलाकात साफ संकेत दे रही है कि छत्तीसगढ़ में बजट सत्र को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाला बजट जनता को क्या सौगात देता है।

Related Articles

Back to top button