बिलासपुर: शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 41 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के अंतर्गत 41 वाहन जप्त
▪️ *शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 41 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के अंतर्गत 41 वाहन जप्त*
▪️ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 41 जप्त वाहनों को माननीय न्यायालय के समक्ष किया जाएगा पेश
▪️ कुल 181 MV एक्ट की कार्यवाही जिसमे *185 MV एक्ट में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 41 व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की गई इसके अतिरिक्त MV एक्ट के अंतर्गत 164 प्रकरण मे कार्यवाही की गयी कुल 205 प्रकरण में शमन शुल्क 69100 रुपए लिया गया*
▪️ शहर एवं ग्रामीण थाना के सभी मुख्य चौक चौराहे मे 120 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए चेकिंग मे शामिल
काले रंग की सनफ़िल्म कार मे लगाकर चलाने वाले के खिलाफ की गयी वैधानिक कार्यवाही. कुल 08 वाहनों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मौके पर ही सन फ़िल्म उतारी गयी और भविष्य मे नहीं लगाने दी गयी समझासिस.
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी ग्रामीण थाना एवं शहर के निम्नांकित प्वाइंट
गांधी चौक
महाराणा प्रताप चौक
हुंडई चौक
महामाया चौक
मंगला चौक
श्रीकांत वर्मा मार्ग
गुरुनानक चौक
गुम्बर चौक
पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 41 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के साथ ही कुल 205 लोगों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही के दौरान 69100 रुपए शमन शुल्क लिया गया है ।


