छत्तीसगढ़

Bilaspur News: बच्चों के रोने की आवाज सुन दौड़े मकान मालिक… कमरे में दिखा ऐसा मंजर कि उड़ गए होश, दंपती की मौत

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 स्थित किराए के मकान में मंगलवार को एक दंपती मृत मिला। दोनों के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान रमेश सिंह बंजारा और माया बंजारा के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जामकछार के रहने वाले थे और अपने दो बच्चों के साथ बिलासपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। रमेश इंडस्ट्रियल इलाके की एक कंपनी में काम करते थे।

सुबह बच्चों के रोने की आवाज से खुला मामला

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे मकान मालिक रमेश कुमार साहू ने बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर वह तुरंत कमरे की ओर पहुंचे।

कमरे के अंदर का दृश्य देखकर वह हैरान रह गए। दंपती के शव फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद मकान मालिक ने तत्काल परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस फिलहाल घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।

बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

दंपती की मौत के बाद उनके दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में भी मातम पसरा हुआ है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दंपती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button