छत्तीसगढ़

बिलासपुर: हटाए गए सीएमएचओ अनिल श्रीवास्तव, डॉ.आर के सिंह होंगे छह महीने के लिए नए प्रभारी

बिलासपुर। स्वास्थ्य महकमे ने प्रदेश के बिलासपुर सहित पांच जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं अधिकारी को बदल दिया। जिले के लिए नए सीएमएचओ डॉ. आर. के. सिंह को बनाया गया है। उनका कार्यकाल महज छह महीने ही रहेगा।

छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 26 अप्रैल को जारी आदेश में चिकित्सकों को प्रशासकीय अधार पर स्थानांतरित किया गया है। डॉ. आर. के. सिंह प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी, स्वास्थ्य जिला जांजगीर  को बिलासपुर जिले का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी बनाया गया है। वहीं डाॅक्टर अनिल श्रीवास्तव को जिला चिकित्सालय में पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button