छत्तीसगढ़

बिलासपुर: महिला से 16 लाख की ठगी: प्रॉफिट का झांसा देकर साइबर शातिरों ने उड़ाए लाखों, दुर्ग में भी बड़ा फ्रॉड

बिलासपुर में ट्रेडिंग ऐप के नाम पर महिला को फंसाया गया, वहीं दुर्ग में डॉक्टर की तलाश कर रही महिला और बेटी से 7.68 लाख की धोखाधड़ी

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को ट्रेडिंग ऐप में निवेश और भारी प्रॉफिट का लालच देकर ठगों ने 16.55 लाख रुपये हड़प लिए। जब महिला को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📌 दुर्ग में भी ठगी का शिकार महिला

ऐसा ही एक मामला दुर्ग से भी सामने आया है। यहां एक महिला और उसकी बेटी से 7.68 लाख रुपये की ठगी की गई। दरअसल महिला तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की तलाश में गूगल पर डॉ. आलोक दीक्षित का नाम सर्च कर रही थी। इसी दौरान ठगों द्वारा डाला गया फर्जी नंबर सामने आ गया।

📱 हैक हुआ फोन

महिला ने जैसे ही उस नंबर पर कॉल किया, सामने वाले ने खुद को डॉक्टर का असिस्टेंट बताते हुए एक लिंक भेजा और उसमें मौजूद APK फाइल डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही महिला ने फाइल डाउनलोड की, उसका फोन हैक हो गया। इसके बाद ठगों ने उसके मोबाइल का पूरा एक्सेस ले लिया और धीरे-धीरे उसकी बेटी के बैंक अकाउंट से 7.68 लाख रुपये निकाल लिए।

🚨 पुलिस की कार्रवाई

दोनों मामलों में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है।

Related Articles

Back to top button