BREAKING: सरकार का बड़ा फैसला! अश्लील कंटेंट दिखाने वाले 25 OTT प्लेटफॉर्म और वेबसाइट बैन….सब्सक्रिप्शन लेने वालों का अब क्या होगा? जानिए अंदर की पूरी कहानी…..जानिए अंदर की पूरी कहानी….

नई दिल्ली।
एंटरटेनमेंट की दुनिया को झटका देते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट परोसने वाले 25 OTT प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स को बैन कर दिया है। इनमें Alt Balaji, Ullu, और Desi Flicks जैसे लोकप्रिय नाम भी शामिल हैं, जिनके करोड़ों यूज़र्स हैं।
सरकार ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को निर्देश दिया है कि इन एप्स और वेबसाइट्स को तुरंत ब्लॉक किया जाए। मंत्रालय का तर्क है कि ये प्लेटफॉर्म एंटरटेनमेंट की आड़ में अश्लीलता फैला रहे थे, जो आईटी कानून और सामाजिक मूल्यों का उल्लंघन है।
कौन-कौन शामिल हैं बैन की लिस्ट में?
बैन की लिस्ट में शामिल प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स में शामिल हैं:
-
Alt Balaji – जिसे टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 2017 में लॉन्च किया था
-
Ullu App – IIT कानपुर ग्रेजुएट विभु अग्रवाल की पहल
-
Desi Flicks
-
Kooku
-
NueFlix
…और अन्य कुल 25 एप्स व वेबसाइट्स
पहले भी हो चुका है बड़ा एक्शन
यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने ऐसा कदम उठाया है। साल 2024 में भी 18 OTT प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट्स, 57 सोशल मीडिया हैंडल्स और 10 एप्स को ब्लॉक किया गया था। लेकिन इस बार बड़ी संख्या में पॉपुलर एप्स के शामिल होने से यूज़र्स में खलबली मच गई है।
साल भर का सब्सक्रिप्शन लेने वाले दर्शक अब क्या करें?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो दर्शक पहले ही इन प्लेटफॉर्म्स का साल भर का सब्सक्रिप्शन ले चुके हैं, उनका अब क्या होगा?
ऐसे यूज़र्स को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है:
-
सब्सक्रिप्शन अमान्य हो जाएगा
-
कंटेंट एक्सेस पूरी तरह बंद
-
रिफंड की कोई गारंटी नहीं, क्योंकि अधिकांश एप्स भारतीय नहीं हैं या रजिस्ट्रेशन विदेश में है
-
यूज़र्स को मजबूरन दूसरे प्लेटफॉर्म्स की ओर रुख करना पड़ेगा
हालांकि सरकार की तरफ से इस पर कोई स्पष्ट गाइडलाइन अब तक सामने नहीं आई है कि रिफंड की प्रक्रिया कैसे चलेगी या यूज़र्स को क्या विकल्प दिए जाएंगे।



