छत्तीसगढ़

  • CG ब्रेकिंग : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, एक क्लिक में देखें

    रायपुर ,13 मई 2025: CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है. इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत…

    Read More »
  • CG News: पीएम आवास योजना में लापरवाही पर गरियाबंद कलेक्टर सख्त, 11 पंचायत सचिवों को थमाया शो-कॉज नोटिस

    गरियाबंद,12 मई 2025:  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में लापरवाही और धीमी प्रगति को लेकर गरियाबंद जिले के कलेक्टर बी.एस. उइके ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने 11 ग्राम पंचायत सचिवों को मीटिंग के दौरान ही कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज नोटिस) जारी कर दिया। बैठक में कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों और आवास मित्रों से कार्य प्रगति, किश्त वितरण, अप्रारंभ और प्रगतिरत कार्यों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी कार्य समयसीमा में पूरे हों, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन पंचायत सचिवों को नोटिस थमाया गया, वे इन ग्राम पंचायतों से हैं:दांतबाय कला, कोसमबुड़ा, गुजरा, खरता, हाथबाय, बरबाहरा, मौहाभांठा, बेगरपाला, लोहारी, मरदाकला और खरहरी। कलेक्टर ने सभी पंचायतों को निर्देशित किया कि कार्यों का जिओ टैगिंग अनिवार्य रूप से हो और कोई भी अवैध लेनदेन, विशेषकर इंस्टॉलमेंट या सर्वे के नाम पर, नहीं होना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि ऐसी शिकायतें मिलीं तो जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर नवीन भगत सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर उइके ने प्रधानमंत्री जनमन योजना की भी समीक्षा की और बताया गया कि इस योजना के तहत जिले में 911 आवास स्वीकृत, जिनमें से 295 पूर्ण हो चुके हैं। शेष पर कार्य जारी है। कलेक्टर ने अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा की और बाकी कर्मचारियों को उनसे सीख लेने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने सभी जिम्मेदारों से समन्वित प्रयास करते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने की अपील की, ताकि हितग्राहियों को समय पर पक्के मकान का लाभ मिल सके।

    Read More »
  • कर्रेगुट्टा मुठभेड़ : 20 नक्सलियों की हुई पहचान, 11 शव परिजनों को सौंपे गए, कांग्रेस विधायक मंडावी ने सरकार को घेरा

    बीजापुर,12 मई 2025:बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में हाल ही में हुई भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए नक्सलियों में से 20 की शिनाख्त हो चुकी है। 11 शवों को पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि अन्य शवों की पहचान का कार्य अभी जारी है। इस मुठभेड़ को लेकर अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री के बयान एक-दूसरे के विपरीत हैं। विधायक मंडावी ने सवाल उठाया कि एक ओर मुख्यमंत्री मुठभेड़ को सफल ऑपरेशन बताकर 22 नक्सलियों के मारे जाने पर जवानों को बधाई दे रहे हैं, तो दूसरी ओर गृहमंत्री इस पूरे घटनाक्रम से अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। मंडावी ने कहा कि, “सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसूर थाना क्षेत्र में जो ऑपरेशन 18 दिनों तक चला, उसमें मारे गए लोग वास्तव में नक्सली थे या आम ग्रामीण? यदि वे नक्सली थे तो उनकी पहचान में इतना विलंब क्यों हो रहा है?” उन्होंने प्रेस वार्ता या आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर पूरी स्थिति साफ करने की मांग की है। कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या और पहचान को लेकर सरकार की ओर से अलग-अलग बयान सामने आने के बाद यह मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप लेता जा रहा है। इससे नक्सल विरोधी अभियान की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

    Read More »
  • छत्तीसगढ़ : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में होंगे शामिल, 51 हजार हितग्राहियों को देंगे खुशियों की चाबी

    रायपुर,12 मई 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत नवनिर्मित 51,000 आवासों के गृह प्रवेश को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 13 मई को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में किया जाएगा। “मोर आवास मोर अधिकार” नामक इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान नवनिर्मित पीएम आवासों के लाभार्थियों को गृह प्रवेश की चाबी सौंपेंगे। साथ ही जिन हितग्राहियों ने हाल ही में आवास निर्माण शुरू किया है, उनके लिए भूमिपूजन कर आवास स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी मामले) तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में शामिल होंगे: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी कृषि मंत्री राम विचार नेताम लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की उत्कृष्ट दीदियों और लखपति दीदियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हर परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Read More »
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की जल संसाधन विभाग की समीक्षा, किसानों को मिलेगा सिंचाई परियोजनाओं का लाभ

    रायपुर,12 मई 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य प्रदेश के सिंचाई ढांचे को सशक्त बनाना और किसानों को समय पर लाभ पहुंचाना रहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौजूदा सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा जल का अधिकतम उपयोग कृषि कार्यों में सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि नहरों के माध्यम से जल परिवहन में होने वाली क्षति को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन व्यवस्था लागू करने हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही, उन्होंने सिंचाई योजनाओं में दर्शाई गई क्षमता और वास्तविक सिंचाई क्षमता के बीच के अंतर को कम करने के लिए ठोस योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बस्तर और सरगुजा संभाग में वर्षों से लंबित सिंचाई योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कर किसानों को लाभ पहुंचाने और भारत सरकार से वित्तीय सहायता के लिए प्रस्ताव तैयार करने पर बल दिया। इसके साथ ही, भू-जल संकट से जूझ रहे 26 विकासखंडों में नई परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। बैठक में जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, विशेष सचिव वित्त शीतल शा

    Read More »
  • भीषण सड़क हादसा : मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार का मिलेगा मुआवजा, CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा इलाके में बीती रात दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ.…

    Read More »
  • छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी घोषित… रायगढ़ से रमेश अग्रवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई

    बिलासपुर, 11 मई 2025:छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आज बिलासपुर स्थित होटल ग्रैंड लोटस में सम्पन्न हुई। इस…

    Read More »
  • हर्मन बावेजा ने छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी से जुडऩे की जताई गहरी रुचि, रायपुर में किया औपचारिक एलान

    नवा रायपुर में 100 एकड़ में विकसित हो रही फिल्म सिटी का किया स्थलीय निरीक्षण छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति को…

    Read More »
  • हर्मन बावेजा ने छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी से जुडऩे की जताई गहरी रुचि, रायपुर में किया औपचारिक एलान

    हर्मन बावेजा ने छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी से जुडऩे की जताई गहरी रुचि, रायपुर में किया औपचारिक एलान नवा रायपुर में…

    Read More »
  • Chhattisgarh: अवैध शराब के कारोबार को लेकर 3 आबकारी अफसर सस्पेंड, 6 को नोटिस

    छत्तीसगढ़ में शराब के अवैध व्यापार, भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने तीन सर्किल प्रभारियों…

    Read More »
Back to top button