तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाया, 15 बदमाश गिरफ्तार! वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर हुड़दंग और आतिशबाजी, जानू भाई के बर्थडे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिलासपुर: बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर 20 सितंबर की रात 15 बदमाशों ने जन्मदिन मनाने का ऐसा अंदाज अपनाया कि पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी। बदमाशों ने तलवार से केक काटा और आतिशबाजी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक कह रहा है, “भाई चारा इतना बनाए रखा कि शौक नहीं है लुगाई का, क्योंकि आज बर्थडे है जानू भाई का।” वहीं, जन्मदिन का मुख्य शख्स जानू तलवार से केक काटते हुए नजर आ रहा है, और एक अन्य युवक को तलवार लेकर उसके कंधे पर बैठाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, खैरखूंडी के रहने वाले ये 15 लड़के घूमने निकले थे। रानीगांव के पास सर्विस रोड पर उन्होंने अपनी एक्टिवा बीच सड़क पर खड़ी की और केक रखकर जमकर हुड़दंग मचाया। इसके बाद उत्साह में वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में शामिल हैं:
-
रुपेश कैवर्त्य (पिता स्व. सुरेश कैवर्त्य)
-
कमलेश कुमार सरवन (पिता सुखीराम सरवन)
-
रितेश नायक (पिता गणेश नायक)
-
कर्ण सिंह (पिता लखपति सिंह)
-
रणजीत केंवट (पिता सुरेश केंवट)
-
अभ्युदय भारद्वाज (पिता संतोष भारद्वाज)
इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों में सनसनी फैलाई है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और हाईवे पर ऐसी घटनाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है।



