छत्तीसगढ़

CG me Aaj Kaha Hogi Barish: प्रदेश में नहीं मिलेगी बारिश से राहत, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी ​किया अलर्ट, यहां गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

रायपुर: CG Weather जब से सावन लगा है तब से बारिश की झड़ी लगी हुई है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। एक ओर सड़कों पर पानी भरने की वजह से आवाजाही प्रभावित हो गई है, तो दूसरी ओई कई नदी नाले उफान पर है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां सोमवार से लगातार बारिश का दौर जारी है। साथ ही इस महीने में मौसब सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग रोजाना बारिश का अलर्ट जारी भी कर रहा है।

 मौसम विभाग ने एक बार फिर से अगले 24 घंटों के लिए रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, कोरिया, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही व कोरबा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, प्रदेश के बिलासपुर, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई, राजनांदगांव, मोहला – मानपुर- अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, कांकेर और बीजापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता जारी रहेगी। सरगुजा संभाग में भारी वर्षा की भी संभावना बनी हुई है। बीते कुछ दिनों में रायपुर सहित प्रदेशभर में काफी अच्छी बारिश हुई, इसके चलते प्रदेश में सामान्य से काफी पीछे चल रही बारिश की स्थिति में सुधार हो गया

आपको बता दें कि एक जून 2024 से अब तक राज्य में 437.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 24 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1059.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 170.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 254.4 मिमी, बलरामपुर में 383.6 मिमी, जशपुर में 296.1 मिमी, कोरिया में 288.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 283.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 395.1 मिमी, बलौदाबाजार में 431.1 मिमी, गरियाबंद में 519.3 मिमी, महासमुंद में 360.4 मिमी, धमतरी में 531.4 मिमी, बिलासपुर में 396.6 मिमी, मुंगेली में 461.8 मिमी, रायगढ़ में 356.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 212.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 347.9 मिमी, सक्ती में 297.7 कोरबा में 454.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 421.8 मिमी, दुर्ग में 306.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 363.5 मिमी, राजनांदगांव में 526.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 515.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 343.3 मिमी, बालोद में 623.1 मिमी, बेमेतरा में 271.1 मिमी, बस्तर में 578.6 मिमी, कोण्डागांव में 474.8 मिमी, कांकेर में 586.3 मिमी, नारायणपुर में 572.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 588.8 मिमी और सुकमा जिले में 772.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button