Chandigarh Mayor Chunav: चंडीगढ़ में मेयर पद पर BJP की बड़ी जीत, नहीं हरा पाई AAP-कांग्रेस

वरिष्ठ उप महापौर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी ने भाजपा की बिमला दुबे को 19-17 के अंतर से हराया। उप महापौर पद पर कांग्रेस की तरुणा मेहता ने भाजपा के लखबीर सिंह बिल्लू को 19-17 वोटों से मात दी।
भाजपा की जीत पर पार्टी नेताओं ने इसे आप-कांग्रेस गठबंधन की नाकामी बताया। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसे जनता द्वारा अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस की ‘सुविधाजनक राजनीति’ को खारिज करने का संकेत बताया। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहींदर सिंह लक्की ने स्वीकार किया कि क्रॉस-वोटिंग हुई है। उन्होंने कहा कि वह आप उम्मीदवार प्रेमलता के हारने से असहज हैं। लक्की ने कहा कि जिसने भी क्रॉस वोटिंग की होगी उसकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को पूर्वाह्न 11:20 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक गुप्त मतदान हुआ। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त न्यायाधीश जयश्री ठाकुर की निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ।


