छत्तीसगढ़

Chhattisgarh CM Oath Ceremony: विष्णुदेव साय आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में शामिल होने रायपुर के लिए रवाना हुए बीजेपी के दिग्गज…

रायपुर। मध्य प्रदेश में नए सीएम के तौर पर डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है। अब इसके बाद छत्तीसगढ़ के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा के दिग्गज भोपाल से रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। विष्णुदेव साय आज राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

विष्णुदेव साय के इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री और संगठन के बड़े पदाधिकारी शिरकत करने वाले है। शपथ ग्रहण एक बाद ही से कैबिनेट का विस्तार होगा और मंत्रियों व उनके विभागों के नाम सामने आ पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button