Valentine Day पर सख्ती… कपल्स को छेड़ा तो सीधे एक्शन
रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल से लेकर मंदिरों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

रायपुर। Valentine Day को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। Raipur Police Commissionerate ने साफ कर दिया है कि कपल्स को परेशान करने वालों पर बिना चेतावनी सख्त कार्रवाई होगी। पार्क, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।
पुलिस कमिश्नर Dr. Sanjeev Shukla ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेता है, तो उसके खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए।
🚓 इन जगहों पर दिखेगी पुलिस की कड़ी निगरानी
अगर आप Valentine Day पर अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर कदम पर मौजूद रहेगी। पिछले साल क्रिसमस के दौरान Magneto Mall में हुई अव्यवस्था को देखते हुए इस बार पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।
शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है, जिनमें शामिल हैं—
-
Urja Park
-
Magneto Mall
-
Jora Mall
-
City Center Mall
-
Gandhi Udyan Garden
-
Motibagh Garden
-
Collectorate Garden
-
Nigam Garden
-
Ram Mandir
⚠️ असामाजिक तत्वों के लिए सख्त चेतावनी
Valentine Day को लेकर रायपुर कमिश्नरेट हाई अलर्ट पर है। दर्जनभर से ज्यादा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल लगाया गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि—
-
मनचलों और हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई होगी
-
कपल्स को अनावश्यक रूप से परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
-
किसी संगठन या समूह द्वारा जबरन विरोध या डराने-धमकाने की कोशिश की गई, तो सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी
👉 साफ संदेश है— प्यार के दिन शांति भंग करने वालों पर इस बार पुलिस का डंडा जरूर चलेगा।

