छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार! 11.57% GDP ग्रोथ का अनुमान, प्रति व्यक्ति आय में भी बड़ा उछाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आर्थिक तस्वीर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। विधानसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 ने संकेत दिए हैं कि राज्य की विकास रफ्तार राष्ट्रीय औसत से कहीं आगे निकल सकती है। वित्त मंत्री OP Choudhary ने सदन में रिपोर्ट पेश करते हुए कई अहम आंकड़े सामने रखे, जिनसे साफ है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है।

6.31 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होगा GSDP

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2025-26 में राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 6,31,291 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 11.57% अधिक है। खास बात यह है कि यह वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत 8% से काफी ज्यादा है।

स्थिर भावों पर जीएसडीपी में 8.11% वृद्धि का अनुमान जताया गया है।

क्षेत्रवार तस्वीर: कौन आगे, कौन पीछे?

(GSDP Chhattisgarh 2025-26) के अनुमान के अनुसार –

  • उद्योग क्षेत्र: 2,70,449 करोड़ रुपये (10.26% वृद्धि)

  • सेवा क्षेत्र: 1,90,221 करोड़ रुपये

  • कृषि क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद

पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य की कुल वृद्धि दर 10.50% रही थी, जिसमें

  • कृषि क्षेत्र: 11.76%

  • उद्योग: 9.91%

  • सेवा क्षेत्र: 10.08%

सरकार का दावा है कि तीनों प्रमुख क्षेत्रों में विकास राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहेगा।

प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि 2025-26 में प्रति व्यक्ति आय में 10.07% वृद्धि का अनुमान है। हालांकि यह वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत (लगभग 6%) से अधिक है, लेकिन वास्तविक प्रति व्यक्ति आय का स्तर अभी भी राष्ट्रीय औसत से कम बताया गया है।

क्या संकेत दे रहे हैं ये आंकड़े?

आर्थिक सर्वेक्षण के ये आंकड़े बताते हैं कि राज्य सरकार उद्योग और सेवा क्षेत्र पर विशेष फोकस कर रही है। पिछले बजट में सेवा क्षेत्र को प्राथमिकता देने के संकेत अब नतीजों में दिखने लगे हैं।

अब सबकी निगाहें आगामी बजट पर टिकी हैं—क्या सरकार इस रफ्तार को और तेज करने के लिए कोई बड़ा ऐलान करेगी? या फिर इन दावों की असली परीक्षा आने वाले महीनों में होगी?

 

Related Articles

Back to top button