छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिलीप सिंह जूदेव को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिलीप सिंह जूदेव को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि “यह क्षण मेरे लिए अत्यंत भावुक और स्मरणीय रहा। जूदेव जी केवल एक जननेता नहीं, बल्कि सादगी, संस्कृति और सेवा के प्रतीक थे। उन्होंने जनकल्याण और प्रदेश के विकास में जो योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”

मुख्यमंत्री ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि “मैं उनके दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराता हूँ। आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन करता हूँ।”

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button