CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लिया जायजा
14 से 16 नवंबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण स्मृति महोत्सव और बैगा-गुनिया हथजोड़ सम्मान निधि की शुरुआत होगी

रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के लिए राज्य सरकार की तैयारियों की समीक्षा करना था।
सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 14 से 16 नवंबर तक तीन दिन चलेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, इस दौरान बैगा-गुनिया हथजोड़ सम्मान निधि की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा, शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में लोककला महोत्सव (डांस फेस्टिवल) आयोजित किया जाएगा और कर्मा महोत्सव का समापन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में जनजातीय विकास प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला भी आयोजित किया जाएगा, जो स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर देगा। राज्य सरकार ने इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
