छत्तीसगढ़

18 की होते ही ₹1.5 लाख! ‘रानी दुर्गावती योजना’ से बेटियों को बड़ा तोहफा, SANKALP बजट में ऐलान

समावेशी विकास का दावा—बस्तर-सर्गुजा में निवेश, बैराज निर्माण और आजीविका पर फोकस

रायपुर:
छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री OP Choudhary ने 2026-27 का बजट ‘संकल्प’ थीम के साथ पेश करते हुए बड़ी घोषणा की—‘रानी दुर्गावती योजना’ की शुरुआत।

इस योजना के तहत प्रदेश की वयस्क (18 वर्ष पूर्ण) बेटियों को ₹1.5 लाख की राशि दी जाएगी। सरकार का दावा है कि इससे बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और भविष्य की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।


🏗️ बस्तर-सर्गुजा में आजीविका और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

  • बस्तर और सरगुजा में कृषि, एग्रो-फॉरेस्ट प्रोसेसिंग, राइस मिल और पोल्ट्री फार्म जैसे रोजगार आधारित सेक्टर के लिए ₹100 करोड़ निवेश

  • इंद्रावती नदी के मटनार और देउरगांव में बैराज निर्माण के लिए ₹68 करोड़ की स्वीकृति (₹24 करोड़ लागत प्रावधान के साथ)

  • बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती

  • रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान

सरकार का कहना है कि इन कदमों से दूरस्थ इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।


🚌 शिक्षा और कनेक्टिविटी

  • बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में बस सेवा के लिए ₹10 करोड़

  • बूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी


📊 क्या है SANKALP थीम?

‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद इस बार बजट को SANKALP विजन पर आधारित बताया गया है:

  • S – समावेशी विकास

  • A – अधोसंरचना

  • N – निवेश

  • K – कुशल मानव संसाधन

  • A – अन्त्योदय

  • L – लाइवलीहुड

  • P – पॉलिसी से परिणाम तक


👉 कुल मिलाकर ‘रानी दुर्गावती योजना’ के जरिए बेटियों को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ सरकार ने बस्तर-सर्गुजा के विकास, रोजगार और बुनियादी ढांचे पर बड़ा फोकस दिखाया है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि ये घोषणाएं कितनी तेजी से जमीन पर उतरती हैं।

Related Articles

Back to top button