नवीन विधानसभा में सीएम साय का खास कदम! पेड़ तो लगाया… पर इसके पीछे की वजह जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे
एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की शुरुआत में गुलमोहर के पौधे से दिया गया भावनात्मक संदेश, सियासी गलियारों में भी गूंज उठी हरियाली की यह पुकार

रायपुर, 14 जुलाई 2025
नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा परिसर सोमवार को एक विशेष आयोजन का साक्षी बना, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूजा-अर्चना के साथ गुलमोहर का पौधारोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की शुरुआत की। इस पर्यावरणीय मुहिम को केवल एक पौधरोपण कार्यक्रम न मानें—बल्कि यह एक भावनात्मक और सामाजिक संदेश है, जो हर नागरिक को प्रकृति से जोड़ता है।
मुख्यमंत्री साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, दोनों उप मुख्यमंत्री—अरुण साव और विजय शर्मा, तथा वन मंत्री केदार कश्यप समेत तमाम मंत्रियों और विधायकों ने भी गुलमोहर का पौधा रोपा।
इस मौके पर प्रशासनिक व वन विभाग के कई शीर्ष अधिकारी, जैसे मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, अपर मुख्य सचिव (वन) मती ऋचा शर्मा, वन बल प्रमुख व्ही. निवास राव, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गरिमा प्रदान की।
यह कार्यक्रम केवल हरियाली के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संवेदनशील और सतत भविष्य का संकल्प है। सीएम साय का यह कदम एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण को लेकर उनकी प्रतिबद्धता दर्शाता है।


