छत्तीसगढ़

दिल्ली मिशन पर CM विष्णुदेव साय: गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे अहम मुलाकात

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा संग राजधानी दिल्ली पहुंचे; किसानों के लिए केंद्र से मिली बड़ी राहत पर जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा भी दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री का कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का है।

👨‍🌾 किसानों को मिली राहत

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर किसानों के लिए बड़ी खबर साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की पहल पर सितंबर माह के लिए राज्य को 60,800 MT यूरिया का आवंटन स्वीकृत हुआ है।

CM साय ने कहा कि यह अतिरिक्त यूरिया उपलब्धता खरीफ फसलों को सुरक्षित रखने, किसानों की मेहनत को मजबूती देने और उनकी चिंताओं को दूर करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Back to top button