छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय को ऐतिहासिक चक्रधर समारोह के लिए मिला आमंत्रण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रायगढ़ जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आगामी गणेश मेला के दौरान आयोजित होने वाले ऐतिहासिक चक्रधर समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है। यह समारोह छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक गौरव और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक माना जाता है।

मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा,

चक्रधर समारोह केवल रायगढ़ की नहीं, बल्कि पूरे भारत की सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है। इसमें देशभर से ख्यातिप्राप्त कलाकार शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य और लोक कलाओं की प्रस्तुतियां देते हैं। यह आयोजन कला-संरक्षण का अद्भुत उदाहरण है।”

यह समारोह महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में आयोजित होता है, जिन्होंने रायगढ़ को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित किया था। यह आयोजन हर वर्ष शास्त्रीय संगीत और नृत्य प्रेमियों के लिए एक भव्य मंच प्रदान करता है।

Related Articles

Back to top button