छत्तीसगढ़

“घर के अंदर ‘खतरनाक सामान’ या कुछ और बड़ा खेल? रायपुर में संदिग्ध बम सामग्री मिलने से पूरे इलाके में मचा कोहराम…”

रायपुर | छत्तीसगढ़:
राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर से संदिग्ध बम बनाने की सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। वार्ड नंबर 13 के इस मामले ने पूरे क्षेत्र को अचानक दहशत में डाल दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और पूरे इलाके को तुरंत घेराबंदी में ले लिया गया। सुरक्षा कारणों से आसपास के लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर से तार, संदिग्ध केमिकल और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस ने नाकाबंदी कर सख्त निगरानी शुरू कर दी है।

मामला रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन क्षेत्र का है, जहां अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button