छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ में जानलेवा मुठभेड़! सुरक्षाबलों और नक्सलियों की भिड़ंत में एक माओवादी ढेर

जंगल की गहराइयों में चली रुक-रुककर फायरिंग, हथियार और शव बरामद – खतरा अभी खत्म नहीं हुआ


नारायणपुर: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से लगातार रुक-रुककर फायरिंग हो रही है, जिससे इलाके में तनाव चरम पर पहुँच गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने जंगलों में माओवादी गतिविधियों की सूचना मिलने पर सर्च अभियान शुरू किया। इस कार्रवाई के दौरान जवानों ने एक पुरुष नक्सली को ढेर कर सफलता हासिल की। मौके पर उसका शव और हथियार बरामद किए गए हैं।

हालांकि, फायरिंग अभी जारी है और इलाके में सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों ने आम जनता से जंगलों और नक्सली प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

इस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और सुरक्षा बलों की कार्रवाई अभी भी जारी है।

Related Articles

Back to top button