देश

Delhi Elections: दिल्ली में थमा चुनाव प्रचार का शोर, 1 करोड 55 लाख वोटर्स करेंगे AAP-BJP के भाग्य का फैसला

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान सोमवार शाम पांच बजे थम गया। यहां 5 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। राष्ट्रीय राजधानी में मतदान शांतिपूर्ण हो, इसके पूरे प्रबंध किए हैं।

आज शाम 6 बजे से दिल्ली में साइलेंस पीरियड शुरू हो चुका है। सभी राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से साइलेंस पीरियड का पालन करना होगा।

दिल्ली में एक ओर जहां आम आदमी पार्टी ने पिछले दो चुनावों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अपना कब्जा बनाया हुआ है, तो वहीं बीजेपी ने इस बार सरकार में आने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

15 साल तक लगातार दिल्ली की सत्ता में कांग्रेस इस बार फिर से पिछड़ती नजर आ रही है। हालांकि अपनी स्थिति मजबूत करने लिए कांग्रेस ने मजबूत कैंपेनिंग की है।

दिल्ली में कितने वोटर्स?

दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 83.49 लाख पुरुष और 71.73 लाख महिला मतदाता शामिल हैं. इसके अलावा, थर्ड जेंडर के 1,261 मतदाता भी हैं, जबकि युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है। मतदान के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 13,033 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें दिव्यांग और महिलाओं द्वारा प्रबंधित 70-70 केंद्र शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button