Delhi Weather Update:दिल्ली-NCR में भारी बारिश का कहर, यमुना उफान पर; निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, ओखला बैराज के सभी गेट खोले, एडवायजरी जारी

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है। बारिश और जलभराव की आशंका को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन ने मंगलवार को स्कूलों और दफ्तरों को ऑनलाइन मोड में चलाने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है। मंगलवार सुबह 9 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर बढ़कर 205.81 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। लगातार बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के चलते नदी में उफान आ गया है। दिल्ली सरकार ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों से तुरंत अपने घर खाली करने की अपील की है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य के लिए टीमों को अलर्ट पर रखा है। साथ ही, लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
यमुना का जलस्तर खतरे के पार
लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह 7 बजे यह 205.75 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर है। अनुमान है कि शाम तक जलस्तर 206.50 मीटर तक पहुंच सकता है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी के कारण खतरा और बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए शाहदरा जिला प्रशासन ने शाम 5 बजे से लोहा पुल पर यातायात और सार्वजनिक आवाजाही बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
दिल्ली में ओखला बैराज के सभी गेट खोले गए
दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को ओखला बैराज के सभी गेट खोल दिए। मंगलवार सुबह दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 205.80 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है। नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
आज शाम 4 बजे से बंद होगा पुराना लोहे का पुल, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार, 02 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे से पुराने लोहे के पुल को अगले आदेश तक आम जनता और यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने जारी एडवाइजरी में बताया है कि वाहनों की आवाजाही को हनुमान सेतु, राजा राम कोहली मार्ग और गीता कॉलोनी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे पुराने लोहे के पुल और आसपास के इलाकों से बचें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है।
सड़कें बनीं तालाब, जाम से जूझी दिल्ली
बारिश के चलते दिल्ली की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। वसंत विहार, साउथ एक्सटेंशन, आईटीओ, मिंटो ब्रिज, पटपड़गंज, अकबर रोड और गीता कॉलोनी जैसे इलाकों में पानी भर गया। सड़कें तालाब में बदल गईं और लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। नोएडा के भी कई सेक्टरों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
जलस्तर 206.50 मीटर पहुंचने का अनुमान
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं। अनुमान है कि आज शाम 5 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.50 मीटर तक पहुंच जाएगा। इसे देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली के निचले इलाकों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है। शाहदरा जिले के जिला मजिस्ट्रेट ने जानकारी दी कि बढ़ते जलस्तर की वजह से 2 सितंबर शाम 5 बजे से लोहा पुल पर यातायात और सार्वजनिक आवाजाही पूरी तरह रोक दी जाएगी। आपदा प्रबंधन विभाग और राहत-बचाव टीमें अलर्ट पर हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
फरीदाबाद में 24 घंटे में 59.37 मिमी बारिश, धौज में सबसे ज्यादा
स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में सितंबर की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। बीते 24 घंटे में जिले में 59.37 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो इस सीजन की अब तक की सबसे ज्यादा बरसात है। धौज : 110 मिमी (सबसे अधिक), गोची : 79 मिमी, बल्लभगढ़ : 71 मिमी, दयालपुर : 54 मिमी, बड़खल : 42 मिमी, फरीदाबाद (सिटी) : 40 मिमी, तिगांव : 28 मिमी (सबसे कम) मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। बारिश की वजह से जिले में दिन और रात के तापमान में अंतर घटकर मात्र 1 डिग्री सेल्सियस रह गया है। सोमवार सुबह 8 बजे अधिकतम तापमान 26 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
राहत शिविरों में जाने की अपील
गाजियाबाद प्रशासन ने आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से लोगों के लिए एडवायजरी जारी की है। वहीं दिल्ली में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से मुनादी कराकर सुरक्षित स्थानों या राहत शिविरों में जाने की अपील की जा रही है। प्रशासन ने बाढ़ अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सभी आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं, ताकि किसी भी स्थिति में जानमाल की हानि से बचा जा सके। शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि 2 सितंबर शाम 5 बजे से लोहा पुल पर यातायात और आवाजाही बंद कर दी जाएगी।
TRAFFIC ADVISORY
Due to rising water levels in Yamuna, Old Iron Bridge will remain closed for traffic & public movement w.e.f. 02.09.2025, 04:00 PM till further orders.
📍 Traffic to be diverted via Hanuman Setu, Raja Ram Kohli Marg & Geeta Colony Road
📍 Avoid Old Iron Bridge… pic.twitter.com/BmXJNnumVJ— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 2, 2025
दिल्ली में टेंट की व्यवस्था
शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट ने घोषणा की है कि 2 सितंबर शाम 5 बजे से लोहा पुल पर यातायात और सार्वजनिक आवाजाही बंद रहेगी। वहीं गाजियाबाद प्रशासन ने भी बाढ़ की आशंका को देखते हुए एडवायजरी जारी की है। इस बीच, दिल्ली में अधिकारियों ने यमुना के आसपास रहने वाले लोगों के लिए राहत शिविरों का इंतजाम किया है। इन शिविरों में खाने-पीने का सामान, पानी और टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी की टीमें लगातार प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने में जुटी हैं। इसके अलावा, यमुना के जलभराव में फंसे लोगों और जानवरों को सुरक्षित निकालने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन का कहना है कि हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि किसी भी स्थिति में जानमाल की हानि न हो।
भारी बारिश का अलर्ट
हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों और राहत शिविरों में जाने की अपील की है। दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हैं, जबकि पुलिस और आपदा प्रबंधन दल जलभराव और फंसे लोगों को निकालने में लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक दिल्ली में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। इसका असर ट्रैफिक और सामान्य जीवन पर और गंभीर हो सकता है।
#Advisory | Today, between 3 PM to 7 PM, Gurugram recorded heavy rainfall of over 100 mm. 🌧️
📢 The Indian Meteorological Department (IMD) has issued an Orange Alert for Heavy to Very Heavy Rainfall on 02-09-2025.
➡️ In view of the forecast:
✅ All corporate offices & private… pic.twitter.com/xCC1pmoKlF— DC Gurugram (@DC_Gurugram) September 1, 2025
प्रशासन की एडवायजरी
लोग रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया पर ऑफिशियल चैनलों से बाढ़ की स्थिति पर लगातार अपडेट लेते रहें।
पहले से ऊंची जगहों को पहचान लें और वहीं जाने की तैयारी करें।
सूखी खाने की सामग्री (बिस्किट, लाई, भुने चने) इकट्ठा रखें।
जरूरी दस्तावेज़ (राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक आदि) वॉटरप्रूफ बैग में रखें।
क्लोरीन, ओआरएस और जरूरी दवाइयां पहले से रखें।
गर्भवती महिलाएं, बच्चे, दिव्यांगजन और बुजुर्गों को तुरंत ऊंची जगहों पर पहुंचाएं।
किसी भी आपात स्थिति में 108 या 102 पर कॉल करें।
जिला मुख्यालय के नंबर 0120-2989032, 2986150 या टोल फ्री नंबर 1077 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



