छत्तीसगढ़

कर वसूली में ढिलाई पड़ी भारी! पंडरिया नगर पालिका के CMO सस्पेंड, निकायों में मचा हड़कंप

बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं हुआ नया कर निर्धारण… अब साय सरकार का सख्त एक्शन

मुंगेली। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति सुधारने की मुहिम के बीच बड़ी कार्रवाई सामने आई है। करों की वसूली और संपत्तियों के नए कर निर्धारण में लापरवाही बरतने पर पंडरिया नगर पालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, नगरीय प्रशासन विभाग ने कई बार निर्देश दिए थे कि पालिका क्षेत्र में संपत्तियों का नया कर निर्धारण कर राजस्व बढ़ाया जाए, लेकिन लगातार चेतावनी के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए अधिकारी को निलंबित कर दिया।

यह कार्रवाई पंडरिया नगर पालिका परिषद से जुड़ी है, जो मुंगेली जिले में आती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार चाहती है कि आम जनता को दी जा रही राहत और छूट से अलग, नियमित करों की वसूली पूरी गंभीरता से की जाए ताकि निकाय आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

⚠️ सरकार का साफ संदेश – लापरवाही बर्दाश्त नहीं

साय सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि निकायों की व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता में है। ऐसे में इस निलंबन को एक चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। कार्रवाई के बाद अन्य नगर पालिका और नगर पंचायतों के अफसर भी सतर्क हो गए हैं।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button