छत्तीसगढ़

लोकभवन में हुई अहम मुलाकात! राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री के बीच शिक्षा सुधार पर क्या बनी रणनीति?

NEP-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन से लेकर विश्वविद्यालयों की चुनौतियों तक हुई चर्चा, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर रहा जोर

रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से सोमवार को लोकभवन में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त, गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। राज्यपाल रमेन डेका और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर विचार-विमर्श किया।

राज्यपाल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, विद्यार्थियों के कौशल विकास (स्किल अपग्रेडेशन), शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ठोस और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत बताई।

बैठक में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के समक्ष मौजूद चुनौतियों और समस्याओं पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा उच्च शिक्षा संस्थानों को अधिक सक्षम और प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार साझा किए।

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने राज्यपाल को प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों और आगामी योजनाओं की जानकारी भी दी। बैठक में इस बात पर सहमति जताई गई कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देकर ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button