क्राइमछत्तीसगढ़

दुर्ग: कंपनी के अंदर ही खेल रहा था बड़ा खेल! 50 किलो माल गायब होते ही खुला राज, ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड

दुर्ग। दुर्ग जिले की एक स्टील कंपनी में हुई चोरी ने अंदरूनी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कंपनी परिसर से अचानक 50 किलो सिलिको मैंगनीज गायब होने के बाद जब जांच शुरू हुई तो शक किसी बाहरी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि कंपनी के ही एक कर्मचारी पर जा पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी में काम करने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र स्थित Raipur Power and Steel Limited का है। कंपनी के जनरल मैनेजर राधेश्याम पांडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 मई की सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच परिसर से सिलिको मैंगनीज से भरी एक बोरी चोरी हो गई।

शिकायत मिलते ही अंजोरा चौकी पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान जो खुलासा हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। पुलिस के मुताबिक, कंपनी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत खिलेन्द्र कुमार साहू ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोप है कि उसने सिलिको मैंगनीज की बोरी वाहन में रखकर कंपनी से बाहर ले जाने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी किया गया माल और वाहन जब्त कर लिया। जब्त सिलिको मैंगनीज की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है, जबकि उपयोग किए गए वाहन की कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी पहले भी इस तरह की किसी चोरी में शामिल रहा है या नहीं।

Related Articles

Back to top button