दुर्ग: बावन परियों के शौकीन ‘धन्ना सेठ’ गिरफ्तार — ताश की महफिल में पुलिस ने मारी रेड, 2.18 लाख जब्त
रामनगर में छुपकर चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डा, पुलिस की दबिश में 11 बड़े नाम गिरफ्तार, मोबाइल और ताश की गड्डियों के साथ लाखों की नगदी जब्त

दुर्ग।
शहर के नामी धनाढ्य व्यक्तियों के गुप्त जुए के खेल का भंडाफोड़ करते हुए वैशालीनगर और भिलाई नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रामनगर स्थित जलाराम केटर्स के पीछे चल रहे जुआ अड्डे पर 23 अगस्त को की गई छापेमारी में पुलिस ने 11 हाई-प्रोफाइल जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बावन परियों (ताश) के साथ पैसे दांव पर लगाकर खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, थाना वैशालीनगर व भिलाई नगर की टीमों ने तत्काल रेड की।
🚨 पकड़े गए नामी ‘जुआरी’:
छापेमारी के दौरान पकड़े गए जुआरियों में शामिल हैं —
-
गोपाल कुमार अग्रवाल (खुर्सीपार)
-
प्रदीप लाया (स्मृति नगर)
-
ए.के. जैन (वैशाली नगर)
-
बुधराम निर्मलकर (दुर्ग)
-
मनोज सिंह (जामुल)
-
पवन कुमार (वैशाली नगर)
-
अनूप कुमार धौटे (स्मृति नगर)
-
शंक गेडवानी (मोहन नगर)
-
विनोद अग्रवाल (वैशाली नगर)
-
रोहन अग्रवाल (जामुल)
-
राजेश (वैशाली नगर)
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश और ₹2,18,000 नगद जब्त किए हैं।
⚖️ कानूनी कार्रवाई:
थाना वैशालीनगर में अपराध क्रमांक 284/2025, धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर विवेचना जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रचलित है।
📢 पुलिस की चेतावनी:
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी सामाजिक या आर्थिक वर्ग से संबंध रखता हो।
