छत्तीसगढ़

तिरुपति पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल! बालाजी के दरबार में टेका माथा, देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

आंध्र प्रदेश दौरे के बीच वेंकटेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, साथ दिखे कई बड़े चेहरे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान तिरुमला तिरुपति स्थित प्रसिद्ध वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

बालाजी धाम में दर्शन के दौरान धार्मिक आस्था और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। बृजमोहन अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजा कर प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य और कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय और छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया।

तिरुपति बालाजी मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध और आस्था के बड़े केंद्रों में माना जाता है, जहां हर दिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के नेताओं की यह धार्मिक यात्रा भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button