छत्तीसगढ़
रायगढ़ में हाथी का आतंक: बुजुर्ग महिला कुचली गई, कई घरों में भारी नुकसान
धरमजयगढ़ वन मंडल में जंगली हाथियों के हमले ने ग्रामीणों में मचाई खलबली। वन विभाग की टीम जांच में जुटी, मगर ग्रामीणों का आरोप है कि रोकथाम में हो रही है लापरवाही।

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला। बकारूमा रेंज के रेरुमा खुर्द गांव के मांझीपारा मुहल्ले में गुरुवार की रात एक हाथी ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला फूलमेत बाई को कुचल दिया।
इससे पहले हाथी ने कई घरों में जमकर तोड़फोड़ और नुकसान किया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतका का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि हाथियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, मगर रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। ग्रामीणों का कहना है कि जनहानि का खतरा लगातार बढ़ रहा है, और इस पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।



