छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय से फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार एवं पटकथा लेखक प्रकाश झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रकाश झा के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्हें शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया।

