देश

जाति से लेकर कोविड वैक्सीन की डोज तक… जनगणना में आपसे पूछे जाएंगे 40 सवाल; लिस्ट आ गई सामने

Census Of India 2027: अगले साल देश में होने वाली जनगणना को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. इस बीच शुक्रवार (14 अगस्त) को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसमें कुल 40 सवालों की जानकारी दी गई है, जो जनगणना के दौरान पूछे जाएंगे.

अगले साल होने वाली जनगणना में पहली बार जाति की जानकारी भी देनी होगी. इसके साथ ही कोविड वैक्सीनस, बैंक अकाउंट डिटेल समेत कई सवाल पूछे जाएंगे.

दरअसल, आज जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार, बर्फीले इलाकों वाले राज्यों में आबादी की गिनती 1 सितंबर यानी अगले महीने से होगी. भारत के रजिस्ट्रार जनरल मृत्युंजय कुमार नारायण के आदेश में बताया गया कि लद्दाख और जम्मू कश्मी, हिमाचल प्रदेश और उत्ताखंड के बर्फीले इलाकों में जनगणना 1 से 30 सितंबर तक होगी.

अधिसूचना में क्या कहा गया?

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि घर-घर जनसंख्या की गिनती होने से पहले 17 से 31 अगस्त तक सेल्फ एन्यूमेरेशन का विकल्प मिलेगा. हालांकि, देश के अन्य राज्यों में जनगणना 1 फरवरी 2027 से शुरू होगी. इस बार होने वाली जनगणना कई मायनों में खास रहने वाली है. ऐसा पहली बार होगा, जब जनगणना के दौरान जाति से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी. वहीं, लोगों से कोविड वैक्सीन के डोज से जुड़ी जानकारी भी पूछी जाएगी.

कैबिनेट बैठक में लिया गया था फैसला

बता दें कि पिछले साल 30 अप्रैल को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में जनगणना में जाति से जुड़ी जानकारी को शामिल करने का फैसला लिया गया. अगले साल होने वाली जनगणना में आम लोगों से कई प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें अधिकांश व्यक्तिगत जानकारी होगी. इसमें वैवाहिक स्थित, शादी के समय उम्र, धर्म, जाति, माता-पिता की जानकारी समेत कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे. इसके साथ लोगों से यह भी पूछा जाएगा कि उनकी उच्चतम शिक्षा क्या है और वह किस स्ट्रीम से पढ़ाई करते हैं.

Related Articles

Back to top button