छत्तीसगढ़

IAS ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, नम्रता गांधी के साथ हरीश एस का हुआ पीएम ट्राफी के लिए चयन…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गौरव लेकर आए हैं. धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी के साथ-साथ सुकमा कलेक्टर हरीश एस का भी चयन पीएम ट्राफी के लिए हुआ है. दोनों कलेक्टर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें सिविल सर्विस डे के अवसर पर 21 अप्रैल को पीएम ट्राफी से नवाजा जाएगा.

बात करें हरीश एस की तो उन्हें सुकुमा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्राइम मिनिस्टर्स अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिस सर्विसेस 2023 से नवाजा गया है. इस संबंध में भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के सचिव वी श्रीनिवास ने पत्र जारी कर प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव को प्रशंसा पत्र भेजा गया है, जिससे वे अधिकारी के ईआर शीट पर शामिल कर सके.

छत्तीसगढ़ कैडर के 2015 बैच के आईएएस हरीश एस सुकमा जिले के कलेक्टर हैं. मूलतः तमिलनाडु के मदुरई जिले के रहने वाले हरीश एस का बतौर कलेक्टर उनका यह पहला जिला है.

जन्म और शिक्षा

हरीश एस तमिलनाडु राज्य के मदुरई के रहने वाले है. उनका जन्म 6 नवंबर 1987 को हुआ है. उनके पिता जल संसाधन विभाग में इंजीनियर थे. हरीश एस की माता प्राइवेट हॉस्पिटल में हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर थी. हरीश अपने माता-पिता की इकलौती संतान है.

टीवीएस स्कूल मदुरई से 12वीं की पढ़ाई उन्होंने भौतिकी, रसायन और गणित विषयों से उत्तीर्ण की थी. हायर सेकेंडरी के बाद हरीश ने चेन्नई में स्थित कॉलेज आफ इंजीनियरिंग गिंडी से मैन्युफैक्चरिंग ब्रांच से बीटेक की उपाधि प्राप्त की. इंजीनियरिंग करने के बाद हरीश ने कुछ समय तक सॉफ्टवेयर कंपनी व बैंक में जॉब किया. फिर नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी करने लगे. यूपीएससी के अपने पांचवें प्रयास में हरीश एस ने यूपीएससी क्रैक किया और आईएएस के लिए चुने गए. हरीश एस ने यूपीएससी मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान विषय चुना था.

प्रोफेशनल कैरियर

हरीश एस ने 7 सितंबर 2015 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की. लाल बहादुर प्रशासन अकादमी से प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत फील्ड ट्रेनिंग के लिए उनकी पोस्टिंग बिलासपुर जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर हुई. इसके बाद में वे रायगढ़ जिले के खरसिया अनुविभाग में एसडीएम बने. एसडीएम के बाद रायगढ़ के अपर कलेक्टर रहे.

खरसिया और रायगढ़ में पोस्टिंग के दौरान भू अधिग्रहण व राजस्व संबंधी काम अच्छे से निपटाया. 2018 के विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से चुनावी प्रक्रिया अपनाने में हरिश एस का रायगढ़ में रहते महत्वपूर्ण योगदान रहा. रायगढ़ अपर कलेक्टर के बाद हरीश एस बलरामपुर–रामानुजगंज जिले के जिला पंचायत सीईओ बने. बिलासपुर जिले के जिला पंचायत सीईओ रहे. बतौर कलेक्टर हरीश एस को पहली पोस्टिंग सुकमा जिले में मिली है.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button