ICC की ‘T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम’ घोषित: बुमराह-पांड्या समेत 4 भारतीय शामिल, सूर्या कुमार यादव को नहीं मिली जगह
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद ICC ने जारी की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’; पाकिस्तान के साहिबज़ादा फरहान और साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम को भी जगह।

ICC ने जारी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट
International Cricket Council (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारत के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि भारतीय स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav को इसमें शामिल नहीं किया गया।
टीम का चयन एक पैनल ने किया जिसमें Ian Bishop, Eoin Morgan, Natalie Germanos, गौरव सक्सेना और श्रीलंका के वरिष्ठ खेल पत्रकार Rex Clementine शामिल थे।
भारत ने रचा इतिहास
भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह जीत खास इसलिए भी रही क्योंकि भारत लगातार दो T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया।
भारत के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह
ICC की टीम में भारत के चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है:
-
Sanju Samson (विकेटकीपर) – 5 मैचों में 321 रन, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
-
Ishan Kishan – 9 मैचों में 317 रन
-
Hardik Pandya – 217 रन और 9 विकेट
-
Jasprit Bumrah – 8 मैचों में 14 विकेट
फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता।
टीम के कप्तान बने एडेन मार्करम
ICC की टीम का कप्तान Aiden Markram को बनाया गया है। उन्होंने 8 मैचों में 286 रन बनाए और अपनी टीम को शानदार तरीके से लीड किया।
ICC की T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम
टीम ऑफ द टूर्नामेंट में ये खिलाड़ी शामिल हैं:
-
Sahibzada Farhan
-
Sanju Samson (WK)
-
Ishan Kishan
-
Aiden Markram (कप्तान)
-
Hardik Pandya
-
Will Jacks
-
Jason Holder
-
Jasprit Bumrah
-
Lungi Ngidi
-
Adil Rashid
-
Blessing Muzarabani
12वां खिलाड़ी: Saurabh Netravalkar (USA)


