छत्तीसगढ़

13-14 सितंबर को ट्रेन से सफर का है प्लान? घर से निकलने से पहले देख लें ये लिस्ट, कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

तीज पर मायके जाने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर, उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 13 और 14 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद

रायपुर। तीज के मौके पर अगर आप मायके जाने या किसी जरूरी काम से 13 या 14 सितंबर को ट्रेन से सफर करने वाली हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जाना है। इसके चलते प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।

13 सितंबर को इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

13 सितंबर को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। रद्द ट्रेनों की सूची इस प्रकार है—

  • रायपुर-बिलासपुर मेमू — 68728
  • बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू — 68734
  • गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू — 68733
  • बिलासपुर-रायपुर मेमू — 68719
  • कोरबा-रायपुर पैसेंजर — 58203
  • रायपुर-इतवारी पैसेंजर — 58206
  • रायपुर-गेवरा रोड मेमू — 68746

14 सितंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

14 सितंबर को भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन इन ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा—

  • रायपुर-कोरबा पैसेंजर — 58204
  • इतवारी-रायपुर पैसेंजर — 58206
  • कोरबा-रायपुर मेमू — 68745

तीज पर सफर करने वालों की बढ़ सकती है परेशानी

तीज त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का सहारा लेते हैं। ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

अगर आपकी यात्रा 13 या 14 सितंबर को है, तो टिकट और ट्रेन नंबर देखकर एक बार परिचालन की स्थिति जरूर जांच लें। ट्रेन रद्द है या नहीं, यह पहले पता कर लेना बेहतर है, वरना त्योहार के मौके पर स्टेशन पहुंचकर आपकी पूरी यात्रा का प्लान बिगड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button