छत्तीसगढ़

कोरबा में नशे में धुत्त युवक ने सरेआम दो युवकों की बेल्ट से पिटाई, तमाशबीन बने लोग वीडियो बनाते रहे

खरमोरा अटल आवास में आधे घंटे तक दौड़ाकर पिटाई, पीड़ित हाथ जोड़कर राहत की मांग करते रहे

कोरबा। नशे में धुत्त एक युवक ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा अटल आवास में दो युवकों को आधे घंटे तक दौड़ाकर बेल्ट से पीटा। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और मोबाइल पर पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे।

घटना 2 अक्टूबर को हुई। पीड़ित युवकों का कहना था कि उन्होंने हाथ जोड़कर युवक से उन्हें छोड़ देने की मांग की, लेकिन नशे में युवक ने पिटाई जारी रखी। बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाला युवक खरमोरा का निवासी है, जबकि पीड़ित दोनों युवक मुड़ापार के हैं।

स्थानीय लोग बता रहे हैं कि खरमोरा अटल आवास में नशे में उत्पात की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, और इससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है।

इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने कहा कि वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर युवकों का पता लगाया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button