छत्तीसगढ़

रायगढ़ यातायात पुलिस ने कांटाहरदी स्कूल के बच्चों को सिखाए सुरक्षित सड़क नियम

छात्रों और ग्रामीणों में बढ़ी जागरूकता, सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए दिए महत्वपूर्ण सुझाव

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायगढ़ ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांटाहरदी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान ने छात्रों को बताया कि वाहन चलाने से पहले वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल अनिवार्य है, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और सड़क पार करते समय हमेशा दाएं-बाएं देखकर ही चलें। उन्होंने तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाने और तीन सवारी वाहन चलाने जैसी आदतों से बचने की भी हिदायत दी।

मुकेश चौहान ने छात्रों से कहा कि गांव में मालवाहक वाहनों में बैठकर शादी, मेला या अन्य कार्यक्रमों में जाना खतरनाक है और दुर्घटना की संभावना बढ़ा सकता है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे इन नियमों की जानकारी अपने परिवार वालों तक भी पहुंचाएं।

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस ने ग्राम कांटाहरदी में भ्रमण कर सार्वजनिक स्थलों और ग्राम पंचायत भवन पर सड़क सुरक्षा संबंधी बैनर और पोस्टर लगाए। ग्रामीणों को सड़क नियमों के पालन और सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। पुलिस ने बताया कि यह जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button