छत्तीसगढ़रायगढ़

अशोक चक्र का अपमान या सियासी जाल? विधायक उमेश पटेल पर देशद्रोह जैसे आरोप, FIR की मांग से रायगढ़ में सनसनी!

रैली में हुआ राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान! विधायक पर देशद्रोह जैसे आरोप, रायगढ़ की सियासत में भूचाल

रायगढ़: छत्तीसगढ़ की सियासत में एक ऐसा बवाल खड़ा हो गया है, जिसने पूरे जिले का माहौल गरमा दिया है। कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के बाद खरसिया विधायक उमेश पटेल पर अब बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। दावा किया गया है कि यात्रा के दौरान भारत के आधिकारिक नक्शे और अशोक चक्र के साथ छेड़छाड़ की गई।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि 16 सितंबर की कांग्रेस रैली में लगाए गए बैनर-पोस्टर में जानबूझकर नक्शे में बदलाव किया गया। उनके मुताबिक, यह कृत्य सिर्फ कानून का उल्लंघन ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय सम्मान और अखंडता पर सीधा प्रहार है।

शिकायत में उमेश पटेल के साथ राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता सचिन पायलट और कार्यक्रम आयोजकों को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि यह मामला राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम 1971 समेत कई धाराओं के तहत आता है, जिनमें सजा बेहद सख्त है।

इधर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेता सिर्फ विधायक उमेश पटेल की छवि खराब करने की साज़िश रच रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में आवेदन देकर फर्जी आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामला जांच के अधीन है, लेकिन सवाल बड़ा है—
👉 क्या सच में रैली में राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान हुआ, या फिर ये सिर्फ एक सियासी चक्रव्यूह है?

Related Articles

Back to top button