Janmashtami 2025: इस जन्माष्टमी अपनी मटकी को ऐसे सजाएं कि सब देखते रह जाएं

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी इस बार 16 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। जिसके चलते भोग से लेकर डेकोरेशन तक हर चीज़ की तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है।
कुछ लोग तो अपने प्यारे भाव से श्रीकृष्ण के लिए माखन बनाते हैं और सुंदर सी सजी हुई मटकी में भगवान को परोसते हैं। क्या आप भी सुंदर-सुंदर मटकियों में श्रीकृष्ण को भोग लगाने का सोच रहे हैं?
अगर आप मार्केट की महंगी मटकियां नहीं खरीद सकते हैं, तो आइए जानते हैं कुछ बहुत ही खूबसूरत तरीके जिनसे आप जन्माष्टमी पर मटकी को भोग लगाने के लिए या डेकोरेशन के लिए सजा सकते हैं।
गोटा-पट्टी से सजाएं मटकी
Image Source Pinterestअगर आपको समझ नहीं आ रहा कि मटकी को कैसे सजाएं, तो आप गोटा पट्टी की मदद ले सकते हैं। आप कोई डार्क और हल्के रंग का पेंट जैसे लाल, पीला, हरा रंग चुन सकते हैं। इससे आपकी मटकी बेहद आकर्षक लगेगी। आप चाहें तो मटकी में बांसुरी भी रख सकते हैं और उसे भी सजा सकते हैं।
हैंड पेंटिंग से सजाएं मटकी
Image Source Pinterestअगर आपको पेंटिंग का शौक है तो आप मटकी को अपने हाथों से रंग सकते हैं। आप इसमें रंग-बिरंगे रंग जैसे लाल, नीला, पीला, हरा, गुलाबी आदि का उपयोग कर सकते हैं। सफेद रंग
से बॉर्डर या डिजाइन बनाकर इसे और भी सुंदर बना सकते हैं।
ये भी पढे़ं- Janmashtami 2025: इस जन्माष्टमी अपने लल्ला को बनाएं सबसे प्यारा कान्हा, देखें आसान टिप्स
मोतियों से सजाएं मटकी
Image Source Pinterestआप चाहें तो मटकी को मोतियों से सजा सकते हैं। इसके अलावा, मटकी पर श्रीकृष्ण की पेंटिंग भी बना सकते हैं। इससे यह बहुत ही अनोखी और आकर्षक लगेगी।
हैंडमेड फूलों से सजाएं मटकी
Image Source Pinterestआप चाहें तो अलग-अलग रंगों से मटकी को रंगकर सफेद रंग से फूल बना सकते हैं। फूलों के अलावा, आप बांसुरी, गाय, माखन आदि की कलाकृति भी मटकी पर बना सकते हैं।
गोटा, शीशे और मोतियों का कॉम्बिनेशन
Image Source Pinterestअगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं, तो गोटा पट्टी के साथ-साथ शीशे और मोतियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी मटकी बेहद आकर्षक और ट्रेडिशनल लगेगी।



