
रायगढ़। खरसिया सिविल अस्पताल में घुस कर हॉस्पिटल के कर्मचारियों को परेशान करने वाले खरसिया के मो. हुसैन उर्फ राजा खान 27 साल को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसे जेल भेज दिया है। युवक खुद को पत्रकार बताकर कई सालो आये दिन अस्पताल में पहुंच कर कर्मचारियों को डरा-धमकाकर परेशान करता था। वहीं कर्मचारियों से पैसे की मांग भी करता था।
इस संबंध में खरसिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरसिया के पठान पारा निवासी मो. हुसैन उर्फ राजा खा 27 साल को हॉस्पिटल प्रंबंधन की शिकायत के बाद धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इस संबंध में हास्पिटल के कर्मचारियों का कहना है कि वे विगत कई वर्षों से राजा खान के कारनामों से परेशान थे। उनका कहना है कि वह आये दिन अस्पताल में आकर कभी प्रसव कक्ष तो ऑपरेशन थेयटर में घुसकर नर्सों व कर्मचारियों को परेशान करता था और धमकियां देता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
