छत्तीसगढ़

Jashpur में दो नाबालिगों से दुष्कर्म…प्रेमजाल में फंसाकर जंगल ले गया आरोपी, सहयोगी समेत गिरफ्तार..

जशपुर। लैलूंगा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका और उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।


मोबाइल से हुई पहचान, शादी का झांसा

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय बालिका की दिसंबर 2025 में ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा से मोबाइल के माध्यम से पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन दिया।

14 फरवरी को आरोपी ने उसे लैलूंगा मिलने बुलाया। पीड़िता अपनी 16 वर्षीय सहेली के साथ बस से लैलूंगा पहुंची। अटल चौक पर आरोपी अपने दोस्त जयकिशन धोबा के साथ मोटरसाइकिल (CG 13 MU 3456) से दोनों को लेने पहुंचा।


जंगल ले जाकर वारदात

बताया जा रहा है कि चारों पहले ग्राम सोनाजोरी गए। रात में आरोपी दोनों युवतियों को सोनाजोरी जंगल ले गया, जहां मुख्य आरोपी ने पहले अपनी कथित प्रेमिका से दुष्कर्म किया और फिर उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म किया। घटना किसी को बताने पर दोनों को मारपीट की धमकी भी दी गई।


अलग-अलग मामले दर्ज

दोनों पीड़िताओं ने लैलूंगा थाना में अलग-अलग लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने दो अपराध दर्ज किए—

  • अपराध क्रमांक 50/2026 – धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट

  • अपराध क्रमांक 51/2026 – धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट


पूछताछ में स्वीकारोक्ति, बाइक जब्त

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा ने दोनों युवतियों के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है। वहीं जयकिशन धोबा को घटना में सहयोगी पाया गया।

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG 13 MU 3456 को भी जब्त कर लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी

  • ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा (22 वर्ष), निवासी ग्राम किलकिला, थाना लैलूंगा – मुख्य आरोपी

  • जयकिशन धोबा (20 वर्ष), निवासी ग्राम टुरटुरा, थाना लैलूंगा – सहयोगी

Related Articles

Back to top button