छत्तीसगढ़

LIVE VIDEO: कोरबा में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, 1 की मौत, 2 गंभीर, CCTV फुटेज हुआ वायरल

कटघोरा में सड़क हादसे का दर्दनाक मंजर, मृतक अमन जांगड़े, साथी गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार बाइक पर सवार 3 युवक सीधे रोड किनारे लगे खंभे से जा टकराए, जिससे 1 की मौके पर ही मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा रविवार सुबह हुआ, जबकि CCTV फुटेज सोमवार को सामने आया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 24 वर्षीय अमन जांगड़े के रूप में हुई। मृतक और उसके दोनों साथी पाली गांव के निवासी हैं। वे किसी काम से कटघोरा आए थे और लौटते समय मदनपुर टोल गेट के पास तेज रफ्तार बाइक बूम बैरियर से टकराकर खंभे से भिड़ गई।

त्वरित राहत कार्य

सूचना मिलने पर 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने अमन जांगड़े को मृत घोषित किया, जबकि उसके दोनों दोस्तों को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पुलिस कार्रवाई

कटघोरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना, मृतक का पंचनामा तैयार किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

इस हादसे का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें बाइक की भारी रफ्तार और टक्कर का भयावह मंजर साफ दिखाई दे रहा है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button