देश

लखनऊः शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, 5 दिन बंद रहेंगे सभी दारू दुकानें, इस वजह से आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

लखनऊः अगर आप शराब पीने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, अगले महीने अक्टूबर में तीन दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि कुछ जिलों में यह आंकड़ा 5 दिन का हो सकता है। हालांकि यूपी की हरियाणा सीमा से लगते छह जिलों में शराब की दुकानें दो दिन और बंद रह सकती हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में यहां विधानसभा चुनाव होने वाला है। शराब दुकानों को बंद करने को लेकर आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर की बात करें तो 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती, 12 अक्टूबर को दशहरा और 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है। यही वजह है कि ये तीन शराब दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि यूपी की हरियाणा सीमा से लगते छह जिलों में शराब की दुकानें दो दिन और बंद रह सकती हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में यहां विधानसभा चुनाव होने वाला है। आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अगर इन घोषित तिथियों पर शराब की दुकानें खुली पाई जाती हैं तो जुर्माना लगाने के साथ दुकान का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। दुकान पर शराब की बिक्री के साथ होटल-रेस्तरां में इसे परोसे जाने पर भी पाबंदी होगी। आबकारी विभाग के निरीक्षक इसके लिए बाकायदा अभियान चलाएंगे। अगर निरीक्षण में कहीं दुकान खुली पाई गई तो सख्त कार्रवाई होगी।
बता दें कि हरियाणा में अगले महीने विधानसभा चुनाव हैं, जहां मतदान की तारीख पांच अक्टूबर और मतगणना की तारीख 8 अक्टूबर है। हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा समेत पड़ोसी प्रदेश की सीमा से लगते जिलों में शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। इन सीमाई जिलों में वोटिंग डे और काउंटिंग डे पर अवकाश रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button