देश

Mahakumbh Stampede Video: चीखते-भागते और रोते-बिलखते लोग, बिखरा सामान, पथराई आँखों से अपनों को खोजते परिजन, महाकुंभ में भगदड़ के बाद कैसा था मंजर इन डरावनी तस्वीरों से समझे

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु अमृत स्नान के लिए पहुंचे थे। हालांकि अत्यधिक भीड़ होने के कारण अप्रिय घटना हो गई। महाकुंभ में मची भगदड़ में 15 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

हालांकि शासन-प्रशासन ने मौतों के सही आंकड़ा साझा नहीं किया है। इस बीच हादसे के बाद के मंजर की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। तस्वीरों में चीखते-भागते और रोते-बिलखते लोग, बिखरा सामान, पथराई आँखों से अपनों को खोजते परिजन और जमीन पर जख्मी पड़े श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं। आइए तस्वीरों के माध्यम से समझते हैं भगदड़ के बाद संगम स्थल का नजारा कैसा थाः-

भगदड़ के बाद बिलख कर रोता हुआ शख्स अपनों को ढूढ़ रहा। जब परिवार नहीं मिला तो हार कर जमीन पर बैठ गए। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू के अश्रुधार नहीं रूक रहे थे।प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद निराश बैठी हुई महिला। हाथ जोड़कर भागवान से शायद यही कामना कर रही हैं कि मुझे बचा लिया, प्रभु सभी के प्राण की रक्षा करना।

Related Articles

Back to top button