दुर्ग में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 4 और चिट्टा तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य सरगना की निशानदेही पर दबोचे आरोपी, हाल ही में 15 गिरफ्तारियां भी हो चुकीं

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस लगातार बड़ी कामयाबी हासिल कर रही है। राजधानी रायपुर से लेकर दुर्ग तक ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हो रहा है। इसी सिलसिले में दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर चिट्टा तस्करी करने वाले गैंग पर करारा वार किया है। पुलिस ने 4 नए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले की मोहन नगर थाना पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनके नाम हैं –
-
गगन कुमार दिवाकर
-
राहुल रामटेके
-
राजवीर सिंह
-
भूपेंद्र सिंह
सरगना गुरजीत सिंह उर्फ रुड की निशानदेही पर कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये कार्रवाई गैंग के मुख्य सरगना गुरजीत सिंह उर्फ रुड की निशानदेही पर की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने गुरजीत सिंह समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच के दौरान इन चार और तस्करों की भूमिका सामने आई, जिन्हें अब दबोच लिया गया है।
लगातार सख्ती से तस्करों में हड़कंप
छत्तीसगढ़ पुलिस ने हाल के महीनों में ड्रग्स और चिट्टा माफिया के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। लगातार चल रही कार्रवाई के चलते नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी और नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जाएगा।

