छत्तीसगढ़

बीजेपी में बड़ा फेरबदल! रायपुर में किसे मिली अहम जिम्मेदारी, नाम सामने आते ही बढ़ी राजनीतिक हलचल

जिला संगठन ने मंडल प्रभारियों और पदाधिकारियों की सूची जारी की, सदर बाजार मंडल की कमान ललित जैसिंघ को सौंपी गई

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में अहम बदलाव करते हुए रायपुर जिला इकाई ने मंडल प्रभारियों एवं जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इस फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

जिला संगठन की ओर से जारी सूची के अनुसार ललित जैसिंघ को सदर बाजार बीजेपी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा की सहमति से की गई है। वहीं जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने मंडल प्रभारियों और जिला पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा की।

संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद ललित जैसिंघ की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन विस्तार के मद्देनजर यह नियुक्ति खास मायने रखती है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नए दायित्व के साथ वे संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में प्रभावी योगदान देंगे।

बीजेपी की इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी रणनीतियों को धार देने के लिए यह बदलाव किया गया है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button